फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Integrate children with disabilities into mainstream education.

Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ें

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Integrate children with disabilities into mainstream education.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीआरसी नौगढ़ में शुक्रवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ रामकुमार सिंह ने कहा कि कोई भी शारीरिक अक्षमता बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती। यदि अभिभावक और शिक्षक समय रहते बच्चों की विभिन्न शारीरिक और मानसिक अक्षमताओं की पहचान कर समावेशी शिक्षा के लिए सहज वातावरण तैयार करें, तो सामान्य बच्चों के साथ-साथ विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। प्रशिक्षक राकेश चौधरी, विनय पांडेय, चित्ररेखा मिश्रा, सुषमा पांडेय तथा अवधेश वर्मा ने बच्चों की विभिन्न शारीरिक अक्षमताओं की पहचान, उपचार तथा उन्हें बुनियादी शिक्षा से जोड़ने के लिए जनजागरूकता विषय पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमित कुमार द्विवेदी, सीमा शर्मा, प्रवीण कुमार, आलोक शर्मा, पूजा वाजपेई एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed