{"_id":"650ca471bc92ccd4ad0d9535","slug":"instructions-to-prepare-action-plan-to-make-roads-pothole-free-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5104-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यालय तथा आसपास साफ-सफाई पर जोर दिया। डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डाॅ. वीके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. एके झा, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।