{"_id":"67b76cbf32215ab3900dd36d","slug":"instructions-to-avail-benefits-of-gardening-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-132785-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बागवानी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बागवानी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी । सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत गोहर में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत सब्जी के खेती हेतु सामग्री एवं अनुदान प्राप्त क्लस्टर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मिठवल सौरभ पांडेय भी कृषक बंधुओं से प्राप्त सुविधाओं के बारे में वार्तालाप एवं सब्जी के फसल का अवलोकन किया गया। उद्यान निरीक्षक को निर्देशित करते हुए योजना का प्रचार- प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषक को लाभान्वित कराना सुनिश्चित कराए।
निर्माण कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण : बांसी । सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत समोगरा में मनरेगा योजना के तहत एमडीएम शेड एवं पंचायत भवन कार्य का निरीक्षण किया ।
विज्ञापन
निर्माणाधीन एमडीएम शेड निरीक्षण के समय निर्माण कार्य होता पाया गया। शेड के फर्श एवं बेंच पर टाइल्स लगाने के कार्य कराया जा रहा है । खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
पंचायत भवन निरीक्षण के समय पंचायत सहायक सुनीता प्रजापति उपस्थित थी। पेंशन योजनाओं के सत्यापन एवं फैमिली आई डी निर्माण सहित अन्य रजिस्टर का अवलोकन किया गया सभी रजिस्टर पूर्ण करने के निर्देश दिया गया।