फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   instructions for quality work

Siddharthnagar News: गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
instructions for quality work
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

-डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
सिद्धार्थनगर। विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक का अयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुुआ।
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारियो से जिले में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विभागाध्यक्षों ने अपने कार्यालय का बकाया बिजली बिल जमा कराने को कहा और डीपीआरओ को जिले में बचे हुए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशाला का निरीक्षण करने के साथ चारा-भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा डीएम ने पशुओं का टीकाकरण, नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नसबंदी, सामूहिक विवाह योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, आयुष्मान भारत आदि की भी समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन, डीआईओएस अवधेश नारायन मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, डीपीआरओ आदर्श और डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed