{"_id":"6730f74b4fb24aca32041783","slug":"instructions-for-10-deduction-if-non-standard-work-is-received-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-127013-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानक विहीन कार्य मिलने पर दस फीसदी कटौती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानक विहीन कार्य मिलने पर दस फीसदी कटौती के निर्देश
Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने रविवार को विकास खंड लोटन स्थित ग्राम पंचायत पननी में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। संपर्क मार्ग से पंचायत भवन तक निर्मित इंटरलाकिंग कार्य को खोदवाकर देखा। मानक अनुरूप कार्य न मिलने पर 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश बीडीओ को दिया।
डीएम ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और कोई भी अभिलेख न दिखा पाने पर सचिव ईश्वर देव पर नाराजगी जताई। सभी अभिलेखों को पूर्ण कर 21 नवंबर को दिखाने का निर्देश दिया। कंसल्टिंग जेई सिद्धार्थ पटेल को फटकार लगाते हुए कहा कि समस्त कार्यों का स्टीमेट सही ढंग से तैयार करें साथ ही जो कार्य कराएं जा रहे हैं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
इसके अलावा डीएम ने आरआरसी सेंटर और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीआरओ पवन कुमार, बीडीओ ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद