फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inspector suspended for demanding bribe

Siddharthnagar News: रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित

Tue, 05 Sep 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for demanding bribe
- एक मुकदमें में महिला को टरकाने के मामले का ऑडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन


- त्रिलोकपुर थाने में तैनात दरोगा प्रमोद पांडेय गंगा राम नाम के व्यक्ति से बोल रहा है 50

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एक मुकदमें में महिला को टकराने और रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में एसपी ने त्रिलोकपुर थाने में तैनात दरोगा को मंगलवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।


दरोगा प्रमोद पांडेय का बेंवा मुस्तहकम गांव की एक महिला के मामले में थाना क्षेत्र के असनहरा माफी गांव निवासी गांगा राम नाम के व्यक्ति से बातचीत का 3 मिनट 44 सेंकेड का ऑडियो रविवार को वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में महिला के मामले में गांगा राम से दरोगा प्रमोद पांडेय पचास बोल रहा है और कह रहा है महिला को टरका दिया नहीं तो केस दर्ज हो जाता और तुम फंस जाते, उसके बाद दरोगा मौके पर आने की बात कहता साफ सुनाई दे रहा है। ऑडियो अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच कराई गई। मंगलवार को दरोगा प्रमोद पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय ने दरोगा प्रमोद पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं होने की बात कही। वहीं, प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह ने कहा कि मामले में दरोगा प्रमोद पांडेय को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया है और वह थाने से पुलिस लाइंस जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed