फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   inspection of chc

‘लोगों के इलाज की हो मुकम्मल व्यवस्था’

Mon, 04 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
inspection of chc
शोहरतगढ़ सीएचसी का निरीक्षण के दौरान अधीक्षक से अस्पताल पर सुविधाओं की जानकारी लेते विधायक विनय - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘लोगों के इलाज की हो मुकम्मल व्यवस्था’
विज्ञापन

विधायक ने शोहरतगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ की सुविधाओं का हकीकत जाना। चिकित्साधिकारी से इलाज की मुकम्मल सुविधाएं मुहैया कराने की पहल करने की बातें की।

विधायक विनय वर्मा ने चिकित्सक की उपस्थिति तथा दवा काउंटर पर मिलने वाली मुफ्त दवाई वितरण व्यवस्था का मुआयना किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके वर्मा के साथ हुई बैठक में कहा कि अस्पताल के सभी स्टॉफ की हाजिरी प्रतिदिन दर्ज होनी चाहिए और सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता के साथ करें। बैठक में अस्पताल में सड़क, शौचालय आदि के साथ ही महिला चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग चिकित्सक की तैनाती की मांग उठी। आशा संगिनी को पूरा भुगतान नहीं होने पर विधायक ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूरा भुगतान कराने का निर्देश दिया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि अस्पताल में सभी बीमारियों का बेहतर इलाज होना चाहिए। महिलाओं और बच्चों के लिए चिकित्सकों की तैनाती शीघ्र कराई जाएगी। अस्पताल पर तैनाती सभी कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे अस्पताल में सुचारु रूप से बेहतर कार्य हो सके। इस दौरान पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एसपी अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय,सपा नेता अली अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed