फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent death from diarrhea, many sick

डायरिया से मासूम की मौत, कई बीमार

Thu, 04 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Innocent death from diarrhea, many sick
डायरिया से बच्चे की मौत के बाद रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परसा। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गनेशपुर, पचऊध के बाद अब सहिनवारे में डायरिया ने पांव पसारा है। बुधवार रात डायरिया की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। गांव के कई पीड़ित निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र में इससे पहले डायरिया से दो मौतें हो चुकी हैं। इस तीसरी मौत के बाद ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी भी स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी नीचे उतरने के बाद से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में संक्रमक बीमारी का असर बना हुआ है। सहिनवारे टोला निवासी राजेश कुमार का 6 वर्षीय पुत्र सुग्रीम उल्टी-दस्त से पीड़ित था। मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

बुधवार को उपचार कराकर घर लौटे तो देर रात पुन: सुग्रीम की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, इससे पूर्व ही मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा गांव में आठ वर्षीय नथमन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहिनवारे टोले के रामरूप (12) का इलाज सीएचसी शोहरतगढ़ में चल रहा है। इसी टोले के ही संपत (9), संध्या (8), प्रहलाद (6) का इलाज शोहरतगढ़ के निजी अस्पतालों में हो रहा है। आखेरहिया की प्रीति (8), पप्पू (7), रामसुभग (8), शीला (8) व भानमती (15) वर्ष भी डायरिया से पीड़ित हैं।
क्षेत्र के निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का परीक्षण कर दवा भी वितरित किया। गांव में दवाओं का छिड़काव भी हो रहा है। इसके अलावा सखी सेवा संस्थान के डॉ. आशीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने भी मरीजों का परीक्षण किया और दवा भी बांटा।

सीएचसी शोहरतगढ़ के अधीक्षक डॉ. अमित उपाध्याय ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दवा बांटी गई है। उन्होंने पीड़ितों से सरकारी अस्पतालों में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed