फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent child dies a painful death after being crushed by a tractor, chaos in the village

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies a painful death after being crushed by a tractor, chaos in the village
बघौचघाट। नगर पथरदेवा के वार्ड नंबर 14 धर्मागत पट्टी में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। सुबह मासूम अपने दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बगल के एक व्यक्ति का लड़का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था जो मासूम के ऊपर चढ़ गया। इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह अनिल शर्मा का बेटा अर्पित शर्मा (3 वर्ष) अपने दरवाजे के पास खेल रहा था। उसी समय बगल के एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मिट्टी के कार्य से जा रहा था तभी सामने से ट्रैक्टर मासूम अर्पित के ऊपर चढ़ गया और अर्पित के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा गए। मासूम की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां रुचि देवी दहाड़े मारकर रोने लगी वहीं पूरे परिवार में सभी लोगों की रो-रो कर हालत खराब है। मासूम अर्पित की एक बड़ी बहन अर्पिता (पांच वर्ष) है। पिता अनिल शर्मा बंगलूरू में प्राईवेट नौकरी करते है। अर्पित के बाबा सुरेन्द्र और महेंद्र भी सदमें में है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम में चला गया है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed