{"_id":"664a4f2941af415bd402dca6","slug":"injured-youth-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117774-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल युवक, मौत
Mon, 20 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के मैना गांव निवासी राधेश्याम (24) की शनिवार जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वह मैना चौराहे पर बेलवा की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। क्षेत्र के मैना निवासी राधेश्याम मैना चौराहे पर पान की दुकान चलाता था। रोज की तरह शनिवार को देर रात दुकान बंद करके गांव के लवकुश चौधरी की बाइक पर पीछे बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक से उतरा ही था कि बेलवा की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां लगभग नौ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन पुलिस हिरासत में है। चालक की खोज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन