{"_id":"5feb723e8ebc3e41a4677778","slug":"injured-hiua-leader-died-siddharthnagar-news-gkp3788326112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल हियुवा नेता की मौत से शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल हियुवा नेता की मौत से शोक
विज्ञापन
मृतक, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल हियुवा नेता की मौत से शोक
दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर
परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सड़क हादसे में घायल हियुवा नेता सुभाष गुप्ता की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना से कस्बे समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की सूचना पर हियुवा नेता के घर ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लग गया। सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने परिजनों को सांत्वना दी।
हियुवा नेता सुभाष गुप्ता परिजनों के साथ चार पहिया वाहन से दिल्ली जाने के दौरान गौतमबुद्ध नगर के जेवर थानाक्षेत्र में नोएडा के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में चालक पवन दुबे, चेयरमैन की पुत्री पिंकी व देवरानी अनिता गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना में घायल हियुवा नेता सुभाष गुप्ता व भतीजी सुमन गुप्ता का इलाज नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा था। बाद में हियुवा नेता को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पत्नी नगर पंचायत की अध्यक्ष बबिता कसौधन समेत अन्य परिजन बदहवास से हो गए। जानकारी पर कस्बा और आसपास के लोगों से पूरे जिले से लोग हियुवा नेता के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
संघर्षमय रहा सुभाष गुप्ता का राजनीतिक सफर
परसा। सुभाष गुप्ता का राजनीतिक सफर बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। सुभाष गुप्ता वर्ष 2007 में हिंदू युवा वाहिनी में शामिल हुए। तब हिंदू युवा वाहिनी से शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। अपनी संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशील कार्यशैली के कारण वह बहुत कम समय में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हो गए। 2012 के चुनाव में उनकी पत्नी बबिता कसौधन लगातार दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। बाद में सुभाष गुप्ता को हियुवा का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया और वर्तमान में वह देवी पाटन मंडल के प्रभारी थे। 23 अक्तूबर 2015 को शोहरतगढ़ नगर में मोहर्रम जुलूस में बवाल में एक युवक की मौत के बाद शोहरतगढ़ कस्बे में सांप्रदायिक दंगा भड़क गया। तब पुलिस ने दंगे का जिम्मेदार मानते हुए उन्हें और परिजनों को प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के करीबी रहे हियुवा नेता
हियुवा नेता के तौर पर राजनीति संघर्ष के दौरान सुभाष गुप्ता गोरखपुर के तत्कालीन सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री के करीबी बन गए। जब सुभाष गुप्ता को जेल में डाल दिया गया तो जिले में आ रहे सांसद योगी आदित्यनाथ को रास्ते में ही रोक दिया गया। इस घटना से सुभाष गुप्ता चर्चा में आ गए। मुख्यमंत्री बनने के पहले जब भी योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ मंदिर से देवीपाटन मंदिर जाते थे तो सुभाष गुप्ता के आवास पर शोहरतगढ़ में जरूर रुकते थे और उनका हाल जानते थे।