{"_id":"6a457a6870f99777c3092e42","slug":"information-about-the-law-provided-to-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160617-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं को दी गई कानून के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं को दी गई कानून के बारे में जानकारी
Thu, 02 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बांसी। थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के बनौली गांव में मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के एसआई अयोध्या यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ल ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्रम में प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ल ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील किया। इसके बाद एंटी रोमियो अभियान के तहत करमा गांव में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच में दो व्यक्तियों को हिदायत देकर और माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।