फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inflation: Garlic and coriander leaves cross Rs 400

मंहगाई: चार सौ रुपये पार हुआ लहसुन व धनिया पत्ती

Tue, 24 Sep 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inflation: Garlic and coriander leaves cross Rs 400
--- दो गुनी तक बढ़ गई हैं बाजार में धनिया और लहसुन की कीमतें दोगुनी
विज्ञापन

---सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को हो रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बाजार में धनिया और लहसुन की कीमतें दोगुनी तक पहुंच गई हैं। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन और धनिया 400 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं 40 रुपये बिकने वाली हरी मिर्च की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है। सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।

धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर के बढ़ते दामों से सब्जी का स्वाद फीका कर दिया है। दो महीने से इनके दामों में कोई कमी नहीं आई है। इन सभी के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक महीने में जहां लहसुन के भाव में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन 400 प्रति किलो बिक रहा है। धनिया की भी कीमत इसी के बराबर है। प्याज और लाल, सफेद आलू के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि हरी सब्जियों के भाव कुछ नीचे होने से लोगों को राहत दे रहे हैं। अन्य के भाव चढ़ने से लोगों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन


----------------------

सब्जी- मूल्य प्रति किग्रा रुपये में



हरा मिर्च- 80

लाल आलू- 35

सफेद आलू- 30

टमाटर- 60

हरा धनिया 400

लहसुन- 400

सूरन- 80

परवल- 80

फूल गोभी- 70

प्याज- 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed