फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indian worker died in nepal

नेपाल में छत से गिरकर भारतीय मजदूर की मौत

Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Indian worker died in nepal
नेपाल में छत से गिरकर भारतीय मजदूर की मौत
विज्ञापन

नेपाल के दांग जिले में काम करते समय हुआ हादसा
भारतीय मूल के उत्तर प्रदेश का रहने वाला था श्रमिक रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। नेपाल के दांग जिले में एक सीमेंट कारखाना में काम कर रहे भारतीय मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी रमेश कुमार पटेल दांग जिले के घोरही उप महानगर पालिका वार्ड नंबर तीन में स्थित सागरमाथा सीमेंट के कारखाना में मजदूरी करता था। बताया कि जा रहा है कि शनिवार की देर शाम का करते समय पैर फिसलने से रमेश छत से गिर गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूरों ने मेडिकल कॉलेज कोहलपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर उत्तर प्रदेश के किस जिले का निवासी है, इस संबंध में पुलिस भी सही जानकारी नहीं दे सकी। दांग जिले के पुलिस प्रवक्ता विनोद विक्रम साह ने बताया कि मृतक का शव अभी अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed