{"_id":"67fbf36dd85b94f9a9050a9d","slug":"indian-arrested-with-pistol-and-drugs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135741-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिस्तौल और ड्रग्स के साथ भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिस्तौल और ड्रग्स के साथ भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल के रौतहट में सशस्त्र पुलिस बल के गश्ती दल ने एक भारतीय को पिस्तौल और विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ में लगी है, जिससे बरामद हथियार और मादक पदार्थ के बारे में जानकारी मिल सके।
सशस्त्र पुलिस बल रौतहट के प्रमुख एसपी संतोष कुमार बसनेत ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े नौ बजे सशस्त्र पुलिस सीमा चौकी लक्ष्मीपुर की गश्ती टीम ने सूचना के आधार पर भारतीय नागरिक किशन कुमार को गिरफ्तार किया। वहां राजदेवी नगर पालिका- नंबर आठ के लक्ष्मीपुर के बेलबिचवा चौकी स्थित जायसवाल शराब दुकान के सामने झगड़ा हो रहा है।
एसपी बसनेत ने बताया कि उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल (बिना मैगजीन), तीन प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। सशस्त्र पुलिस इकाई संख्या-11, रौतहट ने बताया कि किशन कुमार को जब्त पिस्तौल और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय, रौतहट को सौंप दिया गया।