{"_id":"67b37652a9dee1b67d08a2fc","slug":"indian-arrested-with-half-a-kilo-of-gold-and-three-kilos-of-silver-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132551-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आधा किलो सोना और तीन किलो चांदी के साथ भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आधा किलो सोना और तीन किलो चांदी के साथ भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल पुलिस की टीम ने एक भारतीय नागरिक को आधा किलो से ज्यादा सोना और तीन किलो चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। जो काठमांडू के कागेश्वरी मनोहरा नगर पालिका वार्ड नंबर नौ में रह रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति भारतीय नागरिक मुकेश महादेव चांगू है। भारत के महाराष्ट्र निवासी चांगू (30) को जिला पुलिस परिसर से काठमांडू की टीम ने रविवार देर शाम गिरफ्तार किया।
एसपी और कॉम्प्लेक्स के प्रवक्ता अपिलराज बोहोरा ने कहा कि चांगू को गिरफ्तार कर राजस्व जांच विभाग के लिए हरिहर भवन भेज दिया गया। पुलिस ने उसके पास से 761.66 ग्राम सोना व तीन किलो 100 ग्राम चांदी बरामद की है। उसके पास से 5 लाख 10 हजार नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक वह विदेश से आए लोगों से सोना खरीदता और बेचता था। एक जांच अधिकारी ने बताया कि यह सोना और चांदी सीमा शुल्क से बचकर विदेश से लाया गया। सोना धोखाधड़ी से खरीदा और बेचा जा रहा है।