फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India-Nepal border seal, will be relaxed after voting

भारत-नेपाल सीमा सील, मतदान के बाद दी जाएगी ढील

Wed, 02 Mar 2022 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border seal, will be relaxed after voting
भारत-नेपाल सीमा सील, मतदान के बाद दी जाएगी ढील
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव को कराने के लिए बढ़ी सतर्कता
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही मंगलवार देर शाम सील कर दिया गया। सरहद पार से हर आने- जाने वालों की जांच की गई। साथ ही उनका नाम और पता नोट किया गया। चुनाव समाप्ति होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम शाम सीमा खुलेगी।

जिले से लगने वाली भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। मुख्य मार्ग के अलावा पगडंडी पर भी पुलिस का पहरा है, जिससे कोई सीमा के अंदर न आ सके। पांच विधानसभा सीट वाले जनपद में छठवें चरण में बृहस्पतिवार को मतदान होना है। मतदान सकुशल संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सीमावर्ती थानों की पुलिस के अलावा एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चौकस हैं। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि मंगलवार शाम को सीमा सील कर दिया गया। साथ ही बार्डर पर सीमावर्ती पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। अगर कोई सीमा पार करते हुए संदिग्ध पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed