फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   independance day organise on monday

आज मनेगी जश्न-ए-आजादी, चहुंओर गूंजेगा देश भक्ति तराना

Sun, 14 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
independance day organise on monday
आज मनेगी जश्न-ए-आजादी, चहुंओर गूंजेगा देश भक्ति तराना
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे होगा ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को लोग जश्न-ए-आजादी मनाएंगे। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। इस खास मौके पर चहुंओर भक्ति तराने गूजेंगे।
जिलाधिकारी संजीव रंजन सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह समस्त विभागों एवं शिक्षण संस्थाओं आदि में ध्वजारोहण अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। सरकारी भवनों, चौराहो पर सजावट की गई है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सहित सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। प्रभातफेरी के साथ स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रास कंट्री रेस में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निकलेगा तिरंगा जुलूस
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं की टोली ने तिरंगा जुलूस निकालने की तैयारी की है। तिरंगा सजावट के साथ युवाओं की टोली देश भक्ति गीतों की धुन पर थिरकती नजर आएगी। शहर से गांव तक संगीत एवं कवि सम्मेलन के कार्यक्रम होंगे।

ग्राम पंचायतों में होगा ध्वजारोहण
जिले की 1,136 ग्राम पंचायतों में प्रधानों की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी होगा। कई ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूर्ण हो चुके 200 अमृत सरोवरों के किनारे भी ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed