फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increasing uproar... 13 accused still out of reach of police

Siddharthnagar News: बढ़नी बवाल..13 आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 17 Oct 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Increasing uproar... 13 accused still out of reach of police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में बंदी के दौरान हुए उपद्रव में शामिल 24 आरोपियों को चिह्नित किया है। इसमें अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनमें से आठ को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
चिन्हित किए गए अन्य 13 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों में तलवार लेकर निकला युवक और ईंट उठा कर मारने दौड़ा युवक शामिल है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

बढ़नी कस्बे में नौ साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों से एक दुकान बंद कराने के दौरान बवाल हो गया था। कस्बे के माल गोदाम रोड, राम जानकी मंदिर रोड, बस स्टॉप एवं चट्टी बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर उनको समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ कस्बे के माल गोदाम रोड से होते हुए गोला बाजार में पहुंची तो झड़प के दौरान अज्ञात चेहरे अधिक दिखे, जो बंद कराने में सबसे अधिक तकरार कर रहे थे।
जब पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तो वे भाग खड़े हुए। इस बीच एक हेलमेट और जूते-चप्पल की दुकान खुली देख उसे बंद करने को लेकर लोग नारेबाजी करने लगे। दुकानदार के मना करने पर बंद समर्थकों व दुकानदार के समर्थन में आए लोगों में बवाल हो गया था। जिसमें पथराव की घटना भी हुई थी।
मामले में पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी फरार चल रहे है। सूत्र के मुताबिक फरार आरोपी कोर्ट की शरण ले सकते हैं। वहां अपने वकील के माध्यम से जमानत के कागजात तैयार कर पेश होने की तैयारी में जुटे हुए है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है, लेकिन अभी सफलता नही मिली है।

ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी कस्बे में हुए बवाल में चिन्हित 24 में से 11 पर कार्रवाई की गई है। 13 चिह्नित आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed