फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased risk of seasonal illness and infection

Siddharthnagar News: मौसमी बीमारी और संक्रमण का खतरा बढ़ा

Sun, 18 May 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of seasonal illness and infection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें जुकाम, बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गई। वहीं, गंभीर रोगी जैसे सांस फूलने, सीने में दर्द आदि के मरीजों को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई।
डॉक्टरों ने मौसम से बचाव की सलाह दी। उनका कहना है कि जुकाम, बुखार मौसम के बदलाव के कारण हो रहा है।
धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आयोजित मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचने वाले अधिकांश लोगों को खांसी, बुखार व अन्य समस्या थी। सभी को दवा व बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 18 मरीज पहुंचे। सभी को आवश्यक दवा व बचाव का निर्देश दिया गया। फार्मासिस्ट राजेश कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. वसीम अहमद ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। जन आरोग्य मेले में 34 मरीज आए, जिसमें गैस्टो 5, खून की कमी 2, चर्म रोग 4, फीवर 8 सांस से संबंधित 3 अन्य 11 मरीज जिन्हें खांसी, बुखार, पेट जैसी अन्य बीमारी की समस्या थी। इनका चेकअप कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। ज्यादातर मरीज जोड़ों के दर्द, सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। दोपहर दो बजे तक 133 मरीजों की जांचकर उनमें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। यहां डाॅ. एससी शर्मा खुद मरीजों की जांच करने के बाद दवा वितरित करते मिले। सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में पहुंचे 20 मरीजों की सेहत का परीक्षण कर उन्हें सेहत संबंधी जरूरी दवाइयां दी गई। इसमें सबसे अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed