{"_id":"5a26d0924f1c1b96698b7435","slug":"increased-alert-on-border-on-election-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में चुनाव को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में चुनाव को देखते हुए सील की गई सीमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाल में गुरुवार को होने वाले चुनाव को लेकर सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पार जाने वाले हर कच्चे-पक्के मार्ग पर सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसबी के अलावा सीमावर्ती थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, जिससे चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। भारत-नेपाल के रिश्ते प्रगाढ़ हैं। इसी रिश्ते को कायम रखने के लिए जब भी नेपाल या भारत में चुनाव होते हैं तो दोनों देशों का प्रशासन एवं सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं।
गुरुवार को नेपाल में प्रदेश सभा सदस्य एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए मतदान होगा। सुरक्षा के मददेनजर सोमवार सुबह से ही सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल जाने वाले हर रास्ते पर एसएसबी व संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस की नजर है। मुख्य रास्तों से गुरजने वालों की एसएसबी के जवानों ने चेकिंग किया। वहीं बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर 72 घंटे पहले ही सीमा के कस्टम बैरियर को गिराकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
इस संबंध में नेपाल सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट पुष्पराज ने बताया कि सात दिसंबर को सामदान के बाद आठ दिसंबर की सुबह भारतीय वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। वहीं एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि सीमा की सुरक्षा को लेकर वैसी भी पुलिस सतर्क रहती है। नेपाल में चुनाव को देखते हुए सतर्कता और बढ़ा दी गई है। यहां भी चुनाव होता है तो नेपाल प्रशासन सुरक्षा को लेकर मदद करता है। इस लिहाज से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।