{"_id":"666621a504df7a51390bc8d4","slug":"increase-in-patients-of-diarrhea-dehydration-and-fever-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118811-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डायरिया, डिहाइड्रेशन और बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डायरिया, डिहाइड्रेशन और बुखार के बढ़े मरीज
Mon, 10 Jun 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन
भनवापुर के तरहर,बिजौरा व सोहना में 87 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इन पीएचसी पर डायरिया, डिहाइड्रेशन के साथ ही बुखार के कुल 87 मरीज आए, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने अस्पताल पर कुल 21 मरीजों का इलाज किया। इसमें अधिकतर डायरिया व बुखार के मरीज शामिल रहे। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मौजूद डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने 13 मरीजों को गैस आदि की दवाएं दी।
इसी क्रम में पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा के उपस्थिति में आयोजित स्वास्थ्य मेला में कुल 23 मरीज आए। जिसमें नौ मरीज उल्टी दस्त, छह बुखार, आठ मरीज फंगल इंफेक्शन व जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे। क्षेत्र के राम प्रताप ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था, आज अस्पताल पर आया जहां डाक्टर ने इंजेक्शन व दवा देने के साथ ही शरीर को तौलिया भिगो कर पोछने की सलाह दिए। पीएचसी सोहना में चिकित्सक के गैर मौजूदगी मरीजों के इलाज का जिम्मा फार्मासिस्ट प्रभुनाथ तिवारी ने संभाल रखा था। यहां कुल 30 मरीजों में 11 लू, डिहाइड्रेशन के आए जिनमें दो को ड्रिप लगाया गया। वहीं बाकी मरीजों को दवाएं दी गईं। इस दौरान अखिलेश तिवारी, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अश्वनी अग्रहरी, लल्ला प्रसाद, रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
निरीक्षण में पहुंचे अधीक्षक ने देखे मरीज
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने औचक निरीक्षण किया। पीएचसी तरहर में निरीक्षण के दौरान उपस्थित डॉ. बीके सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देना जिम्मेदारी है, किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
-- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य मेले में 16 मरीजों का हुआ इलाज
डुमरियागंज। नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान उल्टी दस्त, शुगर सहित विभिन्न रोगों के 16 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डॉ. विकास सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, वार्ड ब्वाय रवि मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार : क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर मे रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवा दिए। आरोग्य मेले में कुल 51 मरीज आये।