{"_id":"6824dc118e524018c503a583","slug":"in-the-intensive-checking-campaign-connections-of-86-electricity-consumers-were-checked-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137491-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सघन चेकिंग अभियान में 86 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सघन चेकिंग अभियान में 86 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांचे
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विद्युत उपकेंद्र महरवाजोत के गोलहौरा फीडर के बरवा नानकार गांव में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 86 विद्युत उपभोक्ताओं के घर का निरीक्षण कर 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विद्युत उपकेंद्र के जेई यादवेश राय ने बताया कि महरवाजोत के गोलहौरा फीडर पर हॉट स्पाट में चयनित ग्राम बराव नानकार में विद्युत निगम की तरफ से सघन चेकिंग अभियान उपखंड अधिकारी डीएन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस गांव में 86 लोगों के कनेक्शन चेक किए गए। वहां 10 मीटर खराब मिले, जिन्हें बदलने के लिए सहायक अभियंता को पत्र भेजा गया। साथ ही साथ 20 बकायेदारों की लाइट भी काटी गई। पांच लोगों का लोड बढ़ाया गया। वहीं 30 उपभोक्ता से एक लाख 20 हजार रुपया जमा कराया गया। अन्य को भी बिजली चोरी न करने बिल को समय से जमा करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान राधेश्याम, जगदीश चौहान, संतोष श्रीवास्तव, राकेश, अरुन धर द्विवेदी, शुभम, जितेंद्र मौजूद रहे। संवाद