फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In honor of the country will not tolerate heat

देश के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं करेंगे

Mon, 25 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
In honor of the country will not tolerate heat
निचलौल थाने में व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ बैठक करते एसपी भारत सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। ठाकुर राम जानकी मंदिर आजादनगर में रविवार देर शाम राष्ट्रवादी युवा वाहिनी की बैठक धर्म जागरण मंच के प्रांतीय कोषाध्यक्ष इं. अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कहा गया कि भारत की आन, बान और शान की रक्षा के लिए ही इसका गठन किया गया है। देश के प्रति देशभक्ति न रखने वालों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

अशोक त्रिपाठी ने कहा कि आज देखा जा रहा कि तमाम देश व समाज विरोधी ताकतें अपने ही देश का विरोध कर रही हैं और यहां की हर गतिविधियों को नकारात्मक ढंग से सोच रही हैं। उन्हें यह ज्ञान होना चाहिए कि जहां वे रहते हैं, वही उनका अपना देश है। अपने देश के प्रति सम्मानजनक आचरण और यहां के नियमों का पालन करना इस देश में रहने वाले हर नागरिक के लिए लागू होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बैठक के आयोजक राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रिंस गुप्ता ने कहा कि इस देश में हिंदू जन भावनाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसे लेकर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी तेज आंदोलन चलाएगी। बैठक में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्र व मीडिया प्रभारी अजीत मौर्या को मनोनीत कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। बैठक में महंत हनुमान दास नागा, संजय शर्मा, राजेश अग्रहरि, मनीष तिवारी, अजय कुमार, मनोज पांडेय, शिवानंद त्रिपाठी, रूपेश महाजन और अमय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed