फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In a village of Siddharthnagar, villagers had installed statue of Baba Saheb, administration took it away

UP: बाबा साहेब की मूर्ति हटाने को लेकर सिद्धार्थनगर में बवाल, ग्रामीणों ने स्थापित की थी- जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 21 Apr 2025 05:44 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर के एक गांव में स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर ली थी। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने सोमवार को स्थापित प्रतिमा को वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
In a village of Siddharthnagar, villagers had installed statue of Baba Saheb, administration took it away
पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस होते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की स्थापित मूर्ति को हटाने गई बांसी तहसील और बांसी पुलिस प्रशासन संग स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। मौके पर गई पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में ग्रामीण पथराव करते हुए और पुलिस हल्का बल प्रयोग करते नजर आ रही है। पथराव में बांसी नायब तहसीलदार सहित कुछ अन्य  पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस और तहसील प्रशासन स्थापित मूर्ति को वहां से हटाकर अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन


बांसी तहसील क्षेत्र के समोगरा गांव का मामला बताया जा रहा है। समोगरा गांव में निजी जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की थी। इस घटना से क्षेत्र के एक विशेष वर्ग में आक्रोश हो गया था। तहसील प्रशासन का कहना है कि बिना सूचना या अनुमति के इस मूर्ति को स्थापित किया गया था, जबकि  मूर्ति नियम के तहत किसी भी महान पुरुष या कोई भी मूर्ति स्थापित करने से पहले प्रशासन की स्वीकृति लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed