{"_id":"6605ac0ab431cc361004549d","slug":"ignored-garbage-being-carried-in-vehicles-without-covering-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115033-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी : बिना ढके वाहनों से ढोया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी : बिना ढके वाहनों से ढोया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
-ब्रेक लगने या गड्ढे में वाहन फंसने पर पीछे चल रहे लोगों पर गिरती है गंदगी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। नगर में सफाई के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कचरा लोगों के मुंह पर ही पड़ रहा है। वाहन कचरे को बिना ढके ले जाते हैं। खुले में जा रहा कचरा उड़ता हुआ पीछे चलने वाले राहगीरों के मुंह पर आता है। वाहन कचरा उठाने के साथ रास्ते में गिराते हुए जाते हैं, जबकि बार-बार कचरे को ढक कर ले जाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
नगर के 17 वार्डों में रोजाना बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होता है। प्रशासन की ओर से सभी वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाता है। सफाई कर्मचारी छोटे वाहन या ठेला लेकर गली-गली जाते हैं। इसके बाद एक जगह कूड़े को एकत्र किया जाता है। यहां से बड़े वाहनों पर कूड़ा लादकर अन्यत्र ले जाया जाता है। वाहनों में बिना तिरपाल से ढके ही कूड़ा ले जाया जा रहा है। नतीजा ब्रेक लगने या गड्ढे में वाहन फंसने पर पीछे चल रहे लोगों पर गंदगी गिर जाती है। नगर में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। ऐसा नहीं है कि अधिकारी इससे अनजान हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारियों को इस दुर्व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर के सुनील कुमार, नसीम अहमद, उस्मान, अजहर, राकेश, राजन आदि ने कूड़े लदे वाहनों को ढक कर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वाहन चालकों को कूड़ा ढक कर ले जाने का निर्देश है। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है, तो पता कराया जाएगा। कूड़े को ढक कर डंपिंग के लिए भिजवाया जाएगा।
-महेश प्रताप श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, डुमरियागंज