फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   IG rewarded Kotwal

आईजी ने देखा त्रिलोकपुर थाना, कोतवाल को किया पुरस्कृत

Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
IG rewarded Kotwal
आईजी ने कोतवाल को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाने की स्वच्छता व साफ सफाई पर किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। आईजी बस्ती अनिल कुमार ने शुक्रवार को त्रिलोकपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में स्वच्छता और सफाई देखने पर कोतवाल को पांच हजार रुपये इनाम दिया। साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

आईजी शुक्रवार को 11 बजे त्रिलोकपुर थाने में पहुंचे। इस दौरान थाने पर आए फरियादियों से वार्ता की। महिला हेल्प डेस्क, महिला अपराध से संबंधित रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर तथा पीडब्यूडी के द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को चेक किया गया। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, निर्माणाधीन ओपन जिम, बैरक व मेस का निरीक्षण किया गया। पुराने मुकदमे के मालों का निस्तारण, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी करना तथा आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर जोर देने का निर्देश दिया। थाने की स्वच्छ व साफ सफाई पर प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed