{"_id":"658c77dd9b724ebf060742b6","slug":"if-you-are-a-skilled-worker-then-you-will-get-work-in-israel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10506-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आप कुशल श्रमिक हैं तो इजराइल में मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आप कुशल श्रमिक हैं तो इजराइल में मिलेगा काम
Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अगर विदेश में जाकर काम करने की सोच रहे हैं और राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग और जाल बनाने वाले कार्य में कुशल हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। काम करने के लिए इजराइल जा सकते हैं। भेजने की जिम्मेदार केंद्र सरकार ले रही है। इसके लिए पासपोर्ट और अनुभव होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए श्रम विभाग कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद की जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी।
बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए देश के अन्य हिस्सों के साथ ही विदेशी भी जाते हैं। भारत सरकार श्रमिकों को अच्छा रोजगार और अच्छा वेतन दिलाने की कवायद शुरू की है। यहां के श्रमिकों को इजराइल भेजने की पहल शुरू की है। इसके लिए चार श्रेणी के कामगारों को चिह्नित किया है। इसमें राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग और जाल बनाने वाले कार्य में जो लोग कुशल हैं। उन्हें अवसर दिया जा रहा है। इसमें 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा। इसी में 15 हजार रुपये प्रतिमाह काटा जाएगा जो नौकरी पूरी करने के बाद एक साथ मिलेगा।
एक व्यक्ति का अनुबंध एक से पांच साल का होगा। तय सीमा के पहले कोई आ और जा नहीं सकेगा। इसके लिए श्रमिक को श्रम विभाग में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी। वह समय-समय पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रमिक को जानकारी देते रहेंगे। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त सुमन सिंह ने बताया कि इजराइल में चार श्रेणी के कामगारों को सरकार की ओर से भेजा जाएगा। इसके लिए श्रमिक को कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
-- -
श्रमिक के लिए यह जरूरी
श्रमिक चार टे्रड में से एक में निपुण हो। श्रमिक के पास पासपोर्ट हो, अगर नहीं है तो पोसपार्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक बार में एक से पांच वर्ष तक सेवा देना अनिवार्य है। अंग्रेजी भाषा बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए। श्रमिक और उसके परिवार का कोई सदस्य कभी इजराइल न गया हो। 21 से 45 वर्ष के बीच आयु सीमा हो। श्रमिक का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
-- -
परीक्षा के बाद होगा चयन
श्रम विभाग की ओर से शासन को रजिस्ट्रेशन कराने वालों को डाटा जाएगा। इसके बाद वहां से निर्धारित होगा कि आवेदन करने वालों की परीक्षा दिल्ली में होगी या फिर लखनऊ में। परीक्षा में जिस ट्रेड में श्रमिक आवेदन किए होंंगे उसका काम करवाया जाएगा। काम के हिसाब से चयन होगा।