फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the wrong name is registered on a booth, object, there will be a correction

Siddharthnagar News: किसी बूथ पर गलत नाम दर्ज है तो करें आपत्ति, होगा सुधार

Tue, 13 Jan 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
If the wrong name is registered on a booth, object, there will be a correction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल प्रेक्षक व मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नाम बढ़ाने की कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत है तो बूथवार सूची उपलब्ध करा दें। हर स्तर पर सभी लोगों को जानकारी दी जा रही है। सभी बीएलओ संबंधित बीएलए से जानकारी शेयर करे। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान 20 प्रतिशत से अधिक नाम कटे है। यदि किसी बूथ पर गलत नाम अंकित है तो फाॅर्म सात भरकर नाम कट जायेगा। बीएलओ स्वयं फाॅर्म की फीडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण की अर्ह मतदाता नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फार्म छह भरकर जमा करा दें। रविवार 18 जनवरी 26 को विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। छूटे हुए व नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा लें। नए मतदाता फार्म छह के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। इसमें एसआईआर का विवरण भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed