फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the train stops, passengers will get convenience

Siddharthnagar News: ट्रेन का ठहराव तो यात्रियों को मिले सहूलियत

Tue, 22 Jul 2025 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the train stops, passengers will get convenience
-बढ़नी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती अंत्योदय और चंपारण एक्सप्रेस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बढ़नी। नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेन अंत्योदय और चंपारण एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन का टहराव हो तो यहां के लोगों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
स्थानीय नागरिक, व्यापारी संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता रेलवे प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि इन ट्रेनों का ठहराव बढ़नी स्टेशन पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। बढ़नी स्टेशन नेपाल के साथ एक महत्वपूर्ण सीमा बिंदु है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करते हैं। लंबे समय से चल रही अंत्योदय और चंपारण एक्सप्रेस का यहां ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि हम वर्षाें से रेलवे से मांग कर रहे हैं कि बढ़नी स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों को रोका जाए, ताकि सीमावर्ती लोगों राजधानी और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक सीधा जुड़ाव हो। नितेश रौनियार ने बताया यह इलाका व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यदि इन ट्रेनों का ठहराव बढ़नी में हो जाए तो न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। बल्कि, व्यापार को भी गति मिलेगी। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में सीमित संख्या में ही लंबी दूरी की ट्रेनें रुकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्टेशन उत्तर प्रदेश और नेपाल को जोड़ने वाले मुख्य रेलवे मार्गों में एक है। इसलिए इसे और अधिक सुविधाओं से लैस करने की जरूरत बताई जा रही है। बताते चलें कि बढ़नी जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार न केवल स्थानीय जनहित में है, बल्कि यह भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed