फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If payment has not been outstanding honorarium immolation

बकाया मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे आत्मदाह

Thu, 11 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
If payment has not been outstanding honorarium immolation
इटवा सीएचसी पर प्रदर्शन करतीं आशा बहुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। एनएच अजनबी ग्राम विकास शिक्षण संस्थान के बैनर तले आशाओं ने गुरुवार को इटवा सीएचसी परिसर में धरना दिया। इस दौरान बकाया मानेदय नहीं मिलने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

जिलाअध्यक्ष शीला साहनी ने कहा कि एनआरएचएम अब तक विश्व का सबसे बड़ा साबित हुआ है। इस योजना के घोटाले में सन 2011 में 6 हत्याएं हुई । इसके बाद भी इस योजना से जुड़ कर कार्य करने वाले आशाओं का बकाया धन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आशाओं का मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो सामूहिक रुप से आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

कहा कि हर सरकारें आशाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए आश्वासन देते चले आए लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने आशा बहुओं की मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दिन रात काम करने वाली आशाओं का शोषण किया जा रहा है। इस दौरान मंडल महांमंत्री ओमप्रकाश, अनीता, सावित्री देवी, सीता सिंह, आशा गुप्ता, किरन, भानमती, सत्यवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed