{"_id":"67325cc6936297287c0640d5","slug":"if-humsafar-and-antyodaya-stop-in-badhni-then-the-road-to-mumbai-and-delhi-will-be-easy-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127048-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी में हमसफर और अंत्योदय रुके तो मुंबई और दिल्ली की राह हो आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी में हमसफर और अंत्योदय रुके तो मुंबई और दिल्ली की राह हो आसान
Tue, 12 Nov 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर व अंत्योदय एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे से मांग उठ रही है। अमृत योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने आए अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों ने मौखिक मांग की और पत्र के माध्यम से रेलमंत्री से दिल्ली व मुंबई जाने वाली इन दोनों ट्रेनों को बढ़नी में ठहराव का अनुरोध किया है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बढ़नी रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा पर स्थित है। बढ़नी से ही इटवा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रेलयात्री ट्रेनों का सफर करते हैं। बढ़नी में मुम्बई और दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती हैं।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आनंद बिहार दिल्ली के लिए जाने वाली हमसफर ट्रेन में सभी कोच एसी है, जिसमें आम आदमी को उसमें सफर कर पाना आसान नहीं है। इस रूट पर मुम्बई जाने के लिए पनवेल, बांद्रा व एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं, जनरल में सफर करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मुम्बई व दिल्ली जाने वाले यात्रियों के मुताबिक इसी रूट से 05114 दिल्ली-चंपारण हमसफर व मुम्बई के लिए 22921 अंत्योदय ट्रेन जाती है, जिसका ठहराव गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर, आनन्दनगर व गोरखपुर है लेकिन नेपाल सीमा पर स्थित व कमाई के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं है।
यात्रियों के मुताबिक चंपारण हमसफर में एसी के अलावा स्लीपर कोच भी लगते हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों के लिए दिल्ली जाना इस ट्रेन से सुलभ था, इसी प्रकार अत्योदय ट्रेन पूरी तरह से जनरल बोगी वाली ट्रेन है। अगर यह ट्रेन बढ़नी रुकती तो बढ़नी के आसपास के यात्रियों के साथ-साथ डुमरियागंज, इटवा व नेपाल के यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक रहती। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दिलीप कन्नौजिया, डाॅ. अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधान मयंक शुक्ल, रामानन्द चौहान, मो. सफीक, आशुतोष शुक्ल, सगीर चौधरी आदि ने केन्द्रीय रेल मंत्री से चंपारण हमसफर व अंत्योदय ट्रेन को बढ़नी में ठहराव करने की मांग किया है।स