फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If entered without association FIR

बिना संबद्धता के प्रवेश लिया तो एफआईआर

Tue, 24 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
If entered without association FIR
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की बैठक में उपस्थित प्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध बस्ती जिले के कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक मंगलवार को यूनिवर्सिटी सभागार में हुई। इसमें नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी कि बिना संबद्धता प्रक्रिया पूरे किए छात्रों का दाखिला लेकर भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो संबंधित कॉलेज प्राचार्य व प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित 11 कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में उप कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिन पाठ्यक्रमों की संबद्धता 30 जून को समाप्त हो रही है। उनकी संबद्धता प्रक्रिया को सभी कॉलेज 30 मई तक हर हाल में पूरा कर लें। ऐसा न होने पर संबंधित कॉलेज में एक जुलाई से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अगर इसके बावजूद कोई कॉलेज छात्रों को झांसा देकर प्रवेश लेता है तो उसके संचालकों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सत्र 2015-16 की परीक्षाओं के प्रायोगिक अंक तत्काल जमा कराने को कहा ताकि रिजल्ट घोषित किया जा सके। रिजल्ट रुकने पर संबंधित कॉलेज जिम्मेदार माने जाएंगे। छात्रवृत्ति संबंधी प्रकरणों का निस्तारण महाविद्यालय स्तर पर निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा।

बैठक में कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय ने सत्र 2016-17 में शिक्षा के गुणात्मक सुधार व शैक्षिक वातावरण विकसित करने के लिए सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में उपलब्ध सभी अवस्थापना सुविधाओं का भौतिक सत्यापन यूनिवर्सिटी जल्द कराएगी। बैठक में बस्ती जिले के कुल 46 महाविद्यालयों को सम्मिलित होना था। इसमें 11 अनुपस्थित रहे। इस दौरान कुलसचिव डॉ.बीके पांडेय, परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed