{"_id":"6a2c5066a6aba992620087ef","slug":"idols-found-damaged-police-have-launched-an-investigation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159690-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं पुलिस ने शुरु की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं पुलिस ने शुरु की जांच
Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव में स्थित काली माता स्थान पर करीब आधा दर्जन छोटी-छोटी हाथी की शक्ल की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। क्षतिग्रस्त मूर्तियों विसर्जित करा दिया गया है।
काली माता स्थान मंदिर के पुजारी अरविंद तिवारी ने बताया कि वह दोपहर तक वहीं थे। इसके बाद भोजन करने घर चले आए। लौटकर दोबारा स्थान पर पहुंचे तो देखा कि करीब दर्जन भर हाथी की शक्ल वाली छोटी मूर्तियां क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हैं। सूचना गांव में पहुंचते ही लोगों की मौके पर भी जुट गई। गांव के ही संतोष पांडेय ने पुलिस को जानकारी दी। थानेदार श्रीप्रकाश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। खंडित मूर्तियों को नदी में विसर्जित करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
े