फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   identity will be checked of refugees

अवैध तरीके से रह रहे लोगों का होगा डाटा तैयार

Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
identity will be checked of refugees
अवैध तरीके से रह रहे लोगों का होगा डाटा तैयार
विज्ञापन

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, व बांग्लादेश से आए हिन्दू, सिख और पारसियों की पहचान के निर्दश दिए गए
अल्पसंख्यकों के पहचान के भी दिए गए निर्देश
नीरज मिश्र
सिद्धार्थनगर। जिले में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी) की पहचान के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के गृह विभाग ने इसे लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से रह रहे लोगों का डाटा तैयार करने की बात भी कही गई है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों की सूची राज्य सरकार गृह मंत्रालय को भेजेगी। ताकि नागरिकता संशोधन कानून के तहत उन्हें भारत की नागरिकता दी जा सके।

नागरिकता कानून को प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। इसके बाद सरकार प्रदेश के सभी जिलों से अल्पसंख्यकों की सूची मांगने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आकर दशकों से रह रहे लोगों की पहचान करें। इसकी सूची तैयार करें। बताया जाता है कि प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा कि इस तरह की सूची तैयार की जा रही है। नए कानून के तहत नागरिकता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा इन तीनों देशों से आए मुस्लिम आबादी की सूचना भी मांगी गई है। बताया जाता है कि इसकी सूचना राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इनकी पहचान के बाद इन्हें उनके देश भी भेजा जाएगा। हालांकि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों की संख्या बेहद कम है। लेकिन यह बात जरूर सामने आई है कि अवैध रूप से रहे रहे लोगों की संख्या जिले में है। जिस पर प्रशासन नजर रखे हुए है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की पहचान के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जानकारी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed