{"_id":"576c1d104f1c1b0f32b47fe9","slug":"i-am-indebted-to-the-village-head-bdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान बीडीसी का कर्जदार हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान बीडीसी का कर्जदार हूं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोहांस चौराहे पर एमएलसी संतोष यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। स्थनीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को पहली बार बांसी आए संतोष कुमार यादव उर्फ सन्नी का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। कसबे के जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में हुए स्वागत समारोह में सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। एमएलसी ने कहा कि वे ग्राम प्रधान व बीडीसी के कर्जदार हैं जिनके सहयोग से वे विधान परिषद में पहुंच सके।
समारोह में एमएलसी संतोष यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों व बीडीसी का मैं कर्जदार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। विधान परिषद में मैं उनके हक के लिए हमेशा आवाज उठाता रहूंगा। कहा कि सपा ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकती है। वर्ष 2017 में हम सब मिलकर प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के हित में काम किया है। इस बार भी जनता अन्य दलों के बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
नगर पालिका बांसी के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.इद्रीश पटवारी ने कहा कि संतोष यादव के सहयोग से जिले में विकास कार्यों में तेजी आएगी। कार्यक्रम का संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बांसी ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र यादव, मिठवल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हैदर अली, खेसरहा प्रमुख कमालुद्दीन, लखपत राइनी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, लवकुश तिवारी, संगम तिवारी, जमील अहमद, आजम, सदानंद चैधरी, हरीश चैरसिया, अनीस अहमद, जुकोरूल्लाह, अबरार आदि लोग मौजूद रहे।