फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband and in-laws arrested in dowry death case.

Siddharthnagar News: दहेज हत्या में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Husband and in-laws arrested in dowry death case.
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकझारी गांव निवासी मुफीदन (20) की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दहेज के लिए की गई हत्या के मामले में पति शमशेर के साथ सास-ससुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपियों ने लाश को घर में दफन कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्या 11 जुलाई को की गई थी, जिस दिन विवाहिता के लापता होने की सूचना दी थी। पीएम रिपोर्ट में लगभग चार दिन पहले हत्या होने का आंकलन किया गया है। वहीं, हत्या के पीछे असली वजह फोन पर किसी से बात करने का संदेह होना सामने आया है। हालांकि, मृतका की मां की तहरीर पर दहेज के लिए बेटी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में पुलिस आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के चक मझारी गांव में 11 जुलाई से मुफीदन नाम की महिला लापता थी। इसके संबंध में उसके पति शमशेर ने 13 जुलाई को डुमरियागंज थाने में पत्नी के गायब होने के संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया था। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस जांच कर ही रही थी कि मुफीदन की मां ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी कि उनकी बेटी को पति शमशेर, ससुर नीबर और सास खुशबुन निशा ने मार डाला है और उसे घर में दफन भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली। खुदाई करने पर मुफीदन की लाश बरामद हुई। लड़की की मां की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। एसओ डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि अभियुक्त परसा चौराहे पर हैं और कहीं भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त टीम की छापेमारी में वांछित पति शमशेर, ससुर नीबर और सास खुशबूनिशा को परसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह था मामला : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव निवासी शमशेर पुत्र नीबर मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वहां उसका परिचय संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हो गया। इसके बाद उसका आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच धीरे-धीरे मजहर की बेटी मुफीदन (20) से शमशेर की दोस्ती हो गई।
कुछ दिनों बाद शमशेर मुफीदन को लेकर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव आ गया, जहां दोनों पक्षों की सहमति से एक जून 2026 को उनका निकाह हुआ। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद दोनों में आए दिन कहासुनी होने लगी। इसी बीच शमशेर ने थाना डुमरियागंज पर 13 जुलाई को तहरीर दी कि उसकी पत्नी 11 जुलाई से घर से लापता हो गई है।

पुलिस जांच में पता चला कि मामला संदिग्ध है और वह कई पहलुओं पर काम कर रही थी। इसी बीच लड़की की मां सफीदुन निशा ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद शमशेर, ससुर नीबर और सास खुशबूनिशा के खिलाफ डुमरियागंज थाना में तहरीर दी। आरोप था कि बेटी की हत्या कर लाश को घर में ही दफन कर दिया गया है। थानाध्यक्ष डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर की तलाशी ली तो कमरे की ताजी लिपाई हुई मिली। उन्हें शक हुआ और उस जगह की खोदाई करवाई, जहां लगभग छह फुट नीचे मुफीदन की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed