फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hunging Death in Mannijot

ससुराल आए युवक की लाश फंदे से लटकती मिली

Fri, 20 Nov 2020 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hunging Death in Mannijot
ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

देर रात पति-पत्नी में हुई थी बहस, ससुराल में रहता था नीरज
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मंगराव गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मंगराव गांव में ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मंगराव गांव निवासी शिवप्रताप ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा गांव निवासी नीरज (35) पुत्र जगदंबा प्रसाद से की थी। परिजनों के मुताबिक नीरज 15 दिनों से मंगराव गांव स्थित ससुराल में पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ आकर रह रहा था। यहीं पर मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था। दीपावली पर अपने घर नरकटहा गया था, उसके बाद फिर मंगराव आया था। बृहस्पतिवार को नीरज, उसका साला आशीष और मनीष खाना खाकर सोने चले गए। कुछ देर बाद नीरज और उसकी पत्नी प्रियंका किसी बात पर आपस में बहस करने लगे। दोनों की बात सुनकर आशीष और मनीष मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया। सुबह करीब पांच बजे गांव के प्रधान ने देखा कि गांव के उत्तर स्थित आम के पेड़ पर नीरज की लाश लटकती मिली। प्रधान ने उसके ससुर शिवप्रताप के साथ ही डुमरियागंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डुमरियागंज पुलिस और मृतक नीरज परिजन भी आ गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। निरीक्षक डुमरियागंज कृष्णदेव सिंह ने बताया कि शिवप्रताप ने पुलिस को लिखित सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed