फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hunging death in bardpur

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव

Sat, 02 May 2020 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
hunging death in bardpur
संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ही ननिहाल से लौटा था 17 वर्षीय सागर मिश्र
सदर थाना क्षेत्र के पकड़िहवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सदर थाना क्षेत्र के पकड़िहवा गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर की लाश घर के कमरे में छत की कुंडे से गमछे के सहारे लटकती मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्र के पकड़िहवा गांव निवासी सागर मिश्र (17) पुत्र राजू मिश्र की मां मायके गई हुई है। उसका बड़ा भाई और पिता राजू मुंबई में है। बताया जा रहा है कि सागर शुक्रवार की दोपहर ननिहाल से घर लौटा था। शनिवार की सुबह काफी देर दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को और उसके ननिहाल में दी। दरवाजा अंदर से बंद था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो कमरे की छत के कुंडे से गमछे के सहारे सागर की लाश लटक रही थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed