फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hunging Death in Bansi

कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला शिक्षक का शव

Tue, 24 Nov 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Hunging Death in Bansi
छत के कुंडे से लटका मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन

सुसाइड नोट में खराब सेहत के चलते आत्महत्या की बात लिखी
बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे पर स्थित एक दुकान में शिक्षक का शव छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक के पास से मिले सुसाइड नोट में खराब स्वास्थ्य के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई है।

क्षेत्र के तेलौरा गांव निवासी बृजभान अरुन (37) पुत्र राम दयाल परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे। उनके परिवार की चौराहे पर एसबीआई शाखा के निकट खाद-बीज की दुकान है। मंगलवार सुबह परिजनों ने देखा कि दुकान अंदर से बंद है। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए तो देखा कि छत में लगे कुंडे के सहारे फंदे से बृजभान का शव लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां एक सुसाइड नोट मिला। इसमें आत्महत्या का कारण खराब स्वास्थ्य को दर्शाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed