फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hungama in kisan diwas

किसान दिवस के कार्यक्रम में किसानों ने किया हंगामा

Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hungama in kisan diwas
विकास भवन अंबेडकर सभागार में किसान दिवस की बैठक में अपनी बातो को रखते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
- बैठक में उठाए जाने वाले मामलों को निस्तारित नहीं करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आंबेडकर सभागार में बुधवार को किसान दिवस के मौके पर आयोजित बैठक शुरू होते ही भाकियू नेता प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। प्रशासन पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया। हंगामें के बीच किसी तरह से बैठक हुई।
किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए माह में एक बार प्रशासन की ओर से किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें किसानों की समस्याओं को अधिकारी सुनते हैं। बुधवार को विकास भवन के आंबेकडर सभागार में बैठक शुरू होते ही अधिकारियों के रवैये पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी कपिलदेव राय आक्रोशित हो गए और माइक पर ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बैठक में जो शिकायतें उठती हैं, उनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जाता है। अगर निस्तारण किया गया हो तो अधिकारी बिन्दुवार जवाब दें। इस पर संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों के मनाने के बाद लोग शांत हुए। बाद में कई मांगें उठाई गईं और उनके त्वरित निस्तारण की मांग की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के अलावा भाकियू के जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, फागू गुप्ता, जबीउल्लाह, नूरजहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed