{"_id":"66ec5b0a7cf30915c6008703","slug":"humidity-increases-the-problem-whether-at-home-or-outside-one-is-sweating-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-124324-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, घर हो या बाहर, छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, घर हो या बाहर, छूट रहा पसीना
विज्ञापन
चल चिल्लाती धूप में शहर के अशोक मार्ग मेडिकल कॉलेज के पास छाते के सहारे निकली छात्राएं
-बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम 26.1 डिग्री रहा
-चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, मंद हवा चलने से बढ़ी उमस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो दिन बादल छाने के बाद बृहस्पतिवार को तेज धूप होने से गर्मी एक बार फिर लोगों का पसीना छुड़ा रही है, जबकि अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने से लोगाें को कमरे के अंदर व बाहर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मौसम गर्म रहने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती चली गई। लगातार दो दिनों से तापमान में वृद्धि होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन गर्मी पड़ने से लाेग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं कूलर पंखा चलने के बाद भी उमस से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। इसी दौरान रूक-रूक कर हो रही बिजली कटौती लोगों को और भी परेशान कर रही है। गर्मी से लोग राहत पाने के लिए ठंडे वस्तुओं का भी प्रयोग कर रहे है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तापमान में वृद्धि होने से मौसम गर्म हो सकता है। हवा मंद होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।