फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hui Long queues, hassle intact

लंबी हुई कतार, परेशानी बरकरार

Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hui Long queues, hassle intact
शहर के एचडीएफसी बैंक पर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एक दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी। हालात ठीक उल्टा थे। चुनिंदा बैंकों में ही करेंसी होने से लोग राहत से ज्यादा परेशानी झेलते नजर आए। नई करेंसी पहुंचने की सूचना के बाद बैंकों में पहले से भी अधिक भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में खड़े लोग बारी की प्रतिक्षा में जलालत झेलते नजर आए। घंटों लाइन में लगने के बाद भी ज्यादातर को तय रकम भी नहीं मिल पाई। पर्याप्त कैश न होने की दलील के साथ बैंकों ने हजार-दो हजार रुपये देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

नकदी की जरूरतों के लिए बेकरार लोगों की कतार मंगलवार की सुबह से ही बैंकों के बाहर उमड़ने लगी थी। नगर की एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर बैंक खुलने से पहले ही करीब 100 लोग लाइन लगा चुके थे। दिन चढने के साथ ही यह कतार बढ़ती ही गई। दो कतारों में लोग खड़े होकर नोट जमा कर रहे थे।
विज्ञापन

बदले में दो हजार की करेंसी मिल रही थी। पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी बैंकों की शाखाओं में नकदी का अभाव था। एचडीएफसी शाखा पर कतार लगाए लोगों को तब मायूसी हुई, जब उन्हें चार हजार के सापेक्ष पांच सौ से दो हजार रुपये देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना था कि नकदी सीमित मात्रा में उपलब्ध है। जो है उसी में सबको संतुष्ट करना है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य गेट पर ही कैश खत्म होने की नोटिस चस्पा थी। केनरा बैंक में उन्हीं के नोट बदले जा रहे थे, जिनका वहां खाता था। अन्य बैंकों में भी कमोवेश ऐसे ही हालात रहे। पर्याप्त नकदी न होने से ग्राहकों में मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed