{"_id":"591f27014f1c1bdb30f233b9","slug":"housewife-s-body-in-the-room-husband-s-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मिली विवाहिता की लाश, पति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मिली विवाहिता की लाश, पति पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर गमगीन परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में बंद कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। नेपाल के रूपनदेही जिला अंतर्गत पकड़ी निवासी छविनाथ की पुत्री दुर्गावती (29) का विवाह करीब 12 वर्ष पहले लोटन कस्बा निवासी सुनील के साथ हुआ था। दुर्गावती के भाई छविनाथ के मुताबिक शादी के दो वर्ष बाद एक बच्चा हुआ, जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
इसके बाद से कोई संतान न होने पर पति दुर्गावती को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था, न देने पर उसे मारता-पीटता था। सुनील के अन्यत्र संबंध को लेकर भी दोनों के बीच झगड़े होते थे। गुरुवार की रात सुनील ने दुर्गावती की हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।