फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Houses of five people burnt by fire

एक चिंगारी से छिन गया पांच परिवारों का आशियाना

Sun, 04 Apr 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Houses of five people burnt by fire
आग से पांच लोगों के घर जले
विज्ञापन

बर्डपुर नंबर चार के टोला बैकुंठपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर नंबर चार के टोला बैकुंठपुर में रविवार की सुबह एक-एक करके पांच झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

बैकुंठपुर निवासी शिवपूजन, जनार्दन, सुनील, अनिल और घमालू झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सभी पुरुष अपने-अपने काम पर गए थे घर पर सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई और देखते ही देखते आग पांच झोपड़ियों में फैल गई। आग लगने के बाद महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था। शिवपूजन ने बताया कि मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करता था। आग ने घर समेत सब कुछ राख कर दिया। पीड़ित घमालू ने बताया कि शादी विवाह में बैंडबाजा बजाकर परिवार के खाने पीने की व्यवस्था करता था। लेकिन आग में परिवार की जमा पूंजी सहित बैंडबाजे का पूरा सेट जलाकर राख कर दिया है। समाजसेवी इकबाल ने पीड़ितों के लिए बर्तन, चावल, सब्जी और कपड़े की व्यवस्था की। हलका लेखपाल शिवकुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक श्यामधनी राही भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed