फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hospital without doctor for three months...patients wandering

Siddharthnagar News: तीन माह से डॉक्टर विहीन अस्पताल...भटक रहे मरीज

Sat, 29 Jun 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hospital without doctor for three months...patients wandering
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में तैनात चिकित्सक के स्थानांतरण के साढ़े तीन माह से अधिक का समय बीतने बाद भी दूसरे चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा अस्पताल पर किसी फार्मासिस्ट की भी तैनाती नहीं है। आरबीएसके टीम के चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। इलाज के लिए लोगों को बढ़नी और शोहरतगढ़ जाना पड़ता है। या फिर निजी अस्पताल जा रहे हैं, जहां उन्हें जेब ढीली करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बढ़नी ब्लॉक का तुलसियापुर चौराहे के आसपास के औदही कला, अहिरौला, मनिकौरा, मानपुर, तालकुंडा, पचऊध, मटियार उर्फ भुतहवा, गडऱखा, झिंगहा, मदरहिया आदि गांवों के हजारों क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अहिरौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था। लेकिन कभी भी यह अस्पताल ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सका।
विज्ञापन

बीते सात मार्च को अस्पताल पर तैनात चिकित्सक की शिकायत के बाद शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के कहने पर उसको सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़वा स्थानांतरित कर दिया था। चिकित्सक के ट्रांसफर के साढ़े तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्रीय लोगों को 13 किमी दूर बढ़नी 17 किमी दूर शोहरतगढ़ जाने को मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा यहां तैनात फार्मेसिस्ट का भी ट्रांसफर हो चुका है। क्षेत्र के अजय वरुण, राहुल शुक्ल, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र शुक्ल आदि ने चिकित्सक व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने जिस मंशा से अहिरौला में पीएचसी का निर्माण करवाया था। उसका फायदा कभी भी धरातल पर क्षेत्रीय लोगों को नहीं हुआ। सीएमओ किसी ऐसे चिकित्सक की तैनाती करें जो अस्पताल में मरीजों का इलाज करें।


-प्रेमचंद, निवासी अहिरौला

अहिरौला में बने अस्पताल पर चिकित्सक द्वारा मरीजों का इलाज न करने से दर्जनों गांवों के हजारों मरीजों को या तो बढऩी, शोहरतगढ़ जाना पड़ता है। इस अस्पताल में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा हो तो एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

जर्रार महतो, निवासी मनिकौरा
मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इस पर पूरा जोर है। पीएचसी पर चिकित्सक नहीं है इसकी जानकारी नहीं थी। शीघ्र ही वहां चिकित्सक की तैनाती की जाएगी।
-डॉ. डीके चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed