फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hordings installed on road and devider are dangerous

डिवाइर के बीच होर्डिंग की भरमार, हादसे का भय

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
hordings installed on road and devider are dangerous
बर्डपुर में डिवाइडर पर बांस बल्ली के सहारे लगाया गया नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के होर्डिं? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डिवाइर के बीच होर्डिंग की भरमार, हादसे का भय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगरवासियों को विभिन्न पर्वों की बधाई देते सड़क के किनारे और डिवाइडर के बीच लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स जानलेवा साबित हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि तेज हवा से होर्डिंग गिरी तो हादसा हो सकता है। जगह-जगह लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स से सड़क के संकेतक भी ढंक गए हैं। इससे राहगीरों को खतरा हो सकता है।
नगर निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ ही बधाई संदेश देते दावेदारों की होर्डिंग से कस्बा एवं आसपास की सड़कें पटी पड़ी हैं। अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदारों में एक-दूसरे से बड़ी होर्डिंग लगाने की होड़ मची है। नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ आदि व्रतों की बधाई देने वाली बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स से सड़क के किनारे पट गए हैं। हालत यह है कि डिवाइडर भी होर्डिंग्स से पट गए हैं।
विज्ञापन

कपिलवस्तु (बर्डपुर) नगर पंचायत में डिवाइडर के बीच बांस के खंभे पर लटकी दावेदारों की होर्डिंग्स बारिश और तेज हवा से सड़क पर गिर या लटक सकती हैं। इससे खतरा हो सकता है। कस्बा निवासी राकेश, दीनदयाल, सरफराज का कहना है कि आठ दिन पहले हुई मामूली बारिश और हवा चलने से ही कई होर्डिंग्स लटक गई हैं। अगर तेज हवा चली तो अधिकांश होर्डिंग सड़क में लटक जाएंगी, जिससे वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटकते हैं वाहन चालक
शहर एवं कस्बों समेत सभी चौराहों एवं तिराहे पर लगे संकेतक भी इन बड़ी-बड़ी होर्डिंग के बीच में छिप गए हैं, जिससे वाहन चालक भटक जाते हैं। रात के समय संकेतकों के ढके रहने के कारण कभी-कभी वाहन चालक भटक कर दूसरे मार्ग पर बहुत आगे निकल जाते हैं। जो बाद में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद ही गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। लोगों ने संकेतकों को ढकने वाली होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है। इटवा कस्बे में जगह-जगह होर्डिंग की भरमार है। होर्डिंग के कारण अतिक्रमण भी हो रहा है। बांसी, डुमरियागंज, भारतभारी और बढ़नीचाफा का भी यही हाल है।
रात में ढक जाती है रोशनी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिवाइडर के बीच खंभों पर लगाई गई तिरंगा रोशनी भी होर्डिंग से ढक जा रही है। वहीं डिवाइडर के बीच बांस धंसाकर होर्डिंग लगाई गई हैं। एक ही बांस पर कई होर्डिंग होने के कारण हादसे का जोखिम बढ़ गया है।

शहर में अभियान चलाकर होर्डिंग हटाई गई थी। बर्डपुर सहित अन्य नगर निकायों में डिवाइडर के बीच एवं सड़क के किनारे यातायात प्रभावित करने वाली होर्डिंग्स हटाई जाएंगी। आवश्यकता से अधिक होर्डिंग के कारण हादसे की आशंका है। जल्द ही सड़क साफ हो जाएगी। -संजीव रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed