{"_id":"627ea10daff3ef3353056037","slug":"honorary-doctorate-to-be-given-to-pm-modi-siddharthnagar-news-gkp43676281","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Lumbini Visit: नेपाल में पीएम मोदी को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, महामाया देवी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Lumbini Visit: नेपाल में पीएम मोदी को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, महामाया देवी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा
Sat, 14 May 2022 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 04:02 PM IST
सार
भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल के किसी विश्वविद्यालय की ओर से इस उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। वह लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नागरिक भी होंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@BJP4 INDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके एक दिवसीय यात्रा पर नेपाल के लुंबिनी पहुंचेंगे। इस दौरान उनको लुंबिनी स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल में मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय कार्य परिषद की तरफ से इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नेपाल के लुंबिनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामाया देवी मंदिर में विशेष पूजा करने के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण भी करेंगे। वह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन में लगभग पांच हजार लोगों को संबोधित भी करेंगे।
विश्वविद्यालय महासभा के सदस्य प्रोफेसर रमेश दुंगेल ने बताया कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल के किसी विश्वविद्यालय की ओर से इस उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। वह लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नागरिक भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुंबिनी दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होने और धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने की संभावनाओं को बल मिलने की उम्मीद है।