{"_id":"69efd6252ff94e0f040ef1c0","slug":"home-guard-recruitment-exam-concluded-safely-highest-attendance-on-last-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157282-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सकुशल संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा अंतिम दिन रही सर्वाधिक उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सकुशल संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा अंतिम दिन रही सर्वाधिक उपस्थिति
Tue, 28 Apr 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के जय किसान इंटर कांलेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड परीक्षा : तीन दिन से चल रही लिखित परीक्षा का समापन
सिद्धार्थनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में इस बार सामान्य ज्ञान का दायरा व्यापक रहा। एक तरफ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझा तो दूसरी तरफ लाहौर अधिवेशन की घटना से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षर्थियों का सिर चकरा दिया।
तीन दिन से आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित लेकिन व्यापक रहा। परीक्षा में खास तौर पर जनरल नॉलेज सेक्शन ने अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा चुनौती दी। प्रश्नों का पैटर्न ऐसा रहा, जिसमें उम्मीदवारों की बेसिक समझ के साथ करंट और कॉन्सेप्ट क्लियरिटी दोनों की जांच हुई।
पेपर में इतिहास से जुड़े सवालों में वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल रहे। वहीं, विज्ञान सेक्शन में जर्म थ्योरी ऑफ डिजीज को लेकर प्रश्न आया, जिससे स्पष्ट है कि बेसिक साइंस पर पकड़ जरूरी थी।
विज्ञापन
शिक्षाविद् डॉ. नरसिंह त्रिपाठी कहते हैं कि इसमें भूगोल और सामान्य अध्ययन के सवाल भी सीधे लेकिन कॉन्सेप्ट बेस्ड रहे। उदाहरण के तौर पर नेपाल के पूर्व में स्थित भारतीय राज्य से संबंधित प्रश्न ने कई अभ्यर्थियों को उलझाया। इसी तरह प्राचीन इतिहास और पुरातत्व से जुड़े सवालों में हड़प्पा सभ्यता के स्थलों और खुदाई रिपोर्ट से जुड़े तथ्य पूछे गए।
टेक्नोलॉजी और आधुनिक ज्ञान को भी परीक्षा में जगह दी गई। यूट्यूब पर अपलोड किए गए पहले वीडियो से जुड़ा सवाल इस बात का संकेत है कि परीक्षा का दायरा पारंपरिक विषयों से आगे बढ़ चुका है।
अभ्यर्थियों में रागिनी, संजय, सूरज यादव ने बताया कि अब किसी भी परीक्षा में केवल रटने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अभ्यर्थियों को विषयों की गहराई और विविधता दोनों पर ध्यान देना होगा। जिन उम्मीदवारों ने एनसीईआरटी आधारित तैयारी के साथ करंट अफेयर्स और बेसिक साइंस पर ध्यान दिया, उन्हें पेपर अपेक्षाकृत आसान लगा।