फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holi: Women will make less papad and chips

होली : पापड़ और चिप्स कम ही बनाएंगी महिलाएं

Fri, 15 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Holi: Women will make less papad and chips
डुमरियागंज। होली का पर्व करीब आते ही आलू और प्याज के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह में आलू के मूल्य में पांच रुपये प्रति किलो तो प्याज का भाव 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। जिससे महिलाएं अब कामभर ही चिप्स-पापड़ बनाएंगी।
विज्ञापन


होली को कुछ ही दिन शेष है। घरों में चिप्स, पापड़ की तैयारी में महिलाएं जुटी हैं। बाजार में चिप्स और पापड़ के लिए आलू की खरीदारी करते बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं। लेकिन वहीं आलू के भाव में तेजी ने ग्राहकों को परेशान कर दिया है। थोक और फुटकर दोनों जगह आलू के भाव में तेजी है। नवीन थोक फल सब्जी मंडी शाहपुर में सफेद आलू 17 रुपये और लाल आलू 18 रुपये बिका जबकि फुटकर में सफेद आलू 20 रुपये और लाल आलू 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

आलू के थोक और फुटकर भाव में पांच से सात रुपये किलो का अंतर देखने को मिल रहा है। जबकि एक सप्ताह पहले तक आलू का 13 से 15 रुपये था। वहीं प्याज के भाव में भी तेजी दिख रहा है। एक सप्ताह पहले तक प्याज फुटकर में 15 से 17 रुपये किलो था। वह बढ़कर 25 से 30 रुपये प्रति किलो हो गया है। थोक सब्जी विक्रेता गुलशन का कहना है कि रमजान शुरू हो गया है और होली निकट है, ऐसे में आलू व प्याज के भाव में तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






उम्मीद नहीं थी कि आलू व प्याज के भाव में तेजी आएगी। जहां चिप्स व पापड़ के लिए 15 किलो आलू लेना था, वहीं 10 किलो आलू से ही काम चलाना पड़ रहा है।
- ज्योति सोनी, डुमरियागंज




आलू और प्याज के दाम बढ़ने का इतना अनुमान नहीं था। सोचे थे होली नजदीक आने पर आलू खरीद कर चिप्स-पापड़ बना लेंगे। मगर अब काम चलने भर ही बनाया जाएगा।
- प्रभावती, डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed